Barharia Siwan News

बड़हरिया में सख्त मनाही के बावजूद कंटेनमेंट जोन में उमड़ रही लोगों की भीड़

परवेज अख्तर/सिवान:- एक तरफ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी जान दांव पर लगा लोगों को कोरोना वायरस से बचाने की कवायद कर रहे हैं बार-बार लोगों को समझाया बुझाया जा रहा है कि वह किसी भी तरीके से सरकारी निर्देशों और कानून का उल्लंघन ना करें घरों में रहते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का बखूबी अनुपालन करें ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके, तो वही दूसरी ओर कंटेनमेंट जोन के साथ-साथ कुछ इलाकों में सरेआम लॉक डाउन और अधिकारियों की अपील मजाक का हिस्सा बनते दिखाई पड़ रही है ।

आलम यह है कि लोगों द्वारा उसी वक्त तक लॉक डाउन का पालन किया जाता है जब तक कि अधिकारियों की गाड़ीयाँ इलाकों में गश्त के दौरान चक्कर काटते रहती है इसके बाद जिस प्रकार लोगों की अलग-अलग जगहों पर जमघट देखी जाती है उससे ऐसा प्रतीत होता है जैसे लोगों को चारों तरफ छाए सन्नाटे, देश के अलग-अलग हिस्सों में रोजाना हो रही मौतों की वजह और देश पर मंडरा रहे संकट का तनिक आभास नहीं, मालूम हो कि बड़हरिया के नौ पंचायतों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है जिसमें मुख्यालय भी शामिल है उक्त सभी कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरीके से लोगों का बाहर निकलना पूर्णत:वर्जित है

बावजूद 2 दिनों से प्रखंड मुख्यालय स्थित जामो रोड, तरवारा रोड, तथा गोपालगंज रोड में सुबह और शाम लोगों की जो भीड़ उमड़ रही है वह बेहद चिंतनीय है अब सवाल है कि यदि कंटेनमेंट जोन में लोगों की भीड़ उमड़ रही है लेकिन लोगों ने अब इनका मजाक बनाना शुरू कर दिया है, जिस प्रकार प्रशासन लोगों पर नजर बनाए हुए हैं उसी प्रकार लोगों की नजर भी इनके ऊपर टिकी हुई है अधिकारियों की गाड़ी देखते लोग लॉक डाउन की चादर ओढ़ लेते हैं और गाड़ियों के निकलते पुनः मौत की ओर मुंह मोड़ लेते हैं। यदि इसी प्रकार अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की मेहनत पर पानी फिरता रहा तो परिणाम भयावह हो सकता है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026