Jiradei News in Hindi

जीरादेई में चिकित्सक की पुण्यतिथि पर मास्क का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जीरादेई प्रखंड के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मनन भारती के पुण्यतिथि पर मास्क व सेनिटाइजर का वितरण किया गया. इस अवसर पर चिकित्सक पुत्र सहित अन्य लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूजा-पाठ का आयोजन किया गया. लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. साथ ही चिकित्सक पुत्र डा सुरेश भारती ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि सावधानी एवं सतर्कता ही मनुष्य को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा सकता है. इसके लिए दिन में कई बार अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से धोएं, बिना कारण के अपने घर से बाहर न जाएं और सरकार एवं जिला प्रशासन द्बारा जारी निर्देशों का अच्छी तरह से पालन करें. मौके पर भाजपा नेता सरोज सिंह राणा, ज्योतिश्वर भारती, सत्येंद्र भारती, ललन भारती, डा रंजन भारती, रूपेश कुमार भारती, सुदामा भारती, केशव पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026