परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बसावन बारी गांव में बच्चों के विवाद में हुई हिंसक झड़प में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये. घायल महिला का इलाज बड़हरिया अस्पताल में हुआ. डॉक्टरों ने गंभीर रुप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल,सीवान रेफर कर दिया. थाना क्षेत्र के बसावन बारी के मंगल सिंह की पत्नी लक्ष्मीना देवी ने अपने आवेदन में थाना क्षेत्र के बसावन बारी के अरुण कुमार, पूनम देवी रजंती देवी कृष्णवती देवी आदि को नामजद आरोपित करते कहा है.
कि उन लोगों ने लोहे के रड, ईंट, डंडा आदि से प्रहार कर घायल कर दिया. पीड़ित ने बताया कि उसक छोटे बच्चे को अरुण कुमार मार रहा था जिसे पूछने के लिए उनका बड़ा लड़का रंजन कुमार गया तो उसे भी मारने लगा. उसके बाद जब पीड़िता अपने बच्चों को बचाने गयी तो उसे डायन कहकर जानलेवा हमला कर दिया गया. बड़हरिया पुलिस का कहना है कि आवेदन के आलोक में पुलिस छानबीन कर रही है. आवेदन पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. घटना के बाद से सभी अभियुक्त घर से फरार बताये जाते हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…