छपरा

कालाजार छिड़काव कर्मियों के बीच ओआरएस पाउडर का वितरण

  • टीम ने किया कालाजार छिड़काव का निरीक्षण
  • सदर प्रखंड में 7 टीम कर रही है कालाजार से बचाव का छिड़काव
  • जिले में है 124 कालाजार मरीज

छपरा : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग कालाजार मरीजों के प्रति सजग व सतर्क है। इसको लेकर जिले में सिंथेटिक पैरा थायराइड का छिड़काव किया जा रहा है। कड़ी धूप और भीषण गर्मी में कालाजार छिड़काव कर्मियों के भी सेहत का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसएस प्रसाद के द्वारा कालाजार छिड़काव कर्मियों को ओआरएस पाउडर पैकेट का वितरण किया गया है। गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन होने का खतरा अधक होता है. इसमें ओआरएस का घोल फायदेमंद साबित होगा.

घर-घर छिड़काव का टीम ने लिया जायजा

कालाजार से बचाव के लिए जिले के सभी प्रखंडों में घर घर सिंथेटिक पैराथायराइड का छिड़काव किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग व केयर इंडिया की टीम ने कार्य का जायजा लिया। केयर इंडिया के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार, केटीएस रंजन कुमार, बीसीएम रितु कुमारी के द्वारा मॉनिटरिंग व निरीक्षण किया गया। सदर प्रखंड में 7 टीम छिड़काव कार्य कर रही है।

सारण में 124 कालाजार के मरीज

केयर इंडिया के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि सारण जिले में अप्रैल तक 124 कालाजार मरीजों की संख्या है। जिनका उपचार व इलाज चल रहा है।

कार्यों का प्रखंड व जिलास्तर पर पर्यवेक्षण

छिड़काव कार्य का पर्यवेक्षण प्रखंड स्तर के पदाधिकारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य परिदर्शक, भीवीडीसी, केटीएस एवं केवीसी केयर इंडिया के द्वारा किया जा रहा है। जिला स्तर से छिड़काव का पयर्वेक्षण डीभीबीडीसीओ, भीबीडीसीओ, भीबीडी कंसलटेंट एवं डीपीओ केयर इंडिया के द्वारा किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026