Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अब जिले में डायलिसिस यूनिट की सुविधा होगी उपलब्ध

  • नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया गया करार
  • प्रत्येक जिले में 5-5 डायलिसिस मशीन लागए जायेंगे

सिवान: कोरोना संकटकाल में राज्य के लिए खुशखबरी आयी है। अब जिले में डायलिसिस यूनिट की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत लोक निजी साझेदारी के अंतर्गत राज्य के 19 जिलों में डायलिसिस इकाई की स्थापना एवं संचालन करने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के साथ एकरारनामा हस्ताक्षरित किया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार, सहायक निदेशक मदन लाल गुप्ता, लोक निजी साझेदारी(पीपीपी) के उप सचिव प्रभारी रविश किशोर एवं नेफ्रोकेयर के मैनेजर बिज़नेस डेवलपमेंट निशांत कुमार सिंह की उपस्थिति में इस एकरारनामा पर हस्ताक्षर किया गया।

इन 19 जिलों के लिए एकरारनामा पर हुआ हस्ताक्षर

राज्य के 19 जिलों में डायलिसिस यूनिट की स्थापना को लेकर एकरारनामा पर हस्ताक्षर हुआ है। जिसमें सारण, सिवान, गोपालगंज, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, नवादा, बांका, भागलपुर, जमुई, लखीसराय, नालंदा, शेखपुरा, वैशाली, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, , मुजफ्फरपुर, शिवहर एवं जिला शामिल है।

प्रत्येक जिले में 5-5 डायलिसिस मशीन लगाए जायेंगे

एकरारनामा हस्ताक्षरित होने के बाद नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा प्रत्येक जिले में 5-5 डायलिसिस मशीनें लगायी जाएंगी। इससे आपातकालीन मरीजों को डायलिसिस सेवा प्राप्त करने के लिए जिले से बाहर जाने की नौबत नहीं आएगी।

शेष 19 जिलों में अपोलो डायलिसिस प्राइवेट लिमिटेड के साथ हो चुका है करार

नए 19 जिलों में डायलिसिस यूनिट की स्थापना को लेकर एकरारनामा पर हस्ताक्षर के बाद अब पूरे राज्य में डायलिसिस की सुविधा बहाल हो चुकी है। इन नए जिलों को छोड़कर शेष के 19 जिलों में पूर्व में डायलिसिस इकाई की स्थापना को लेकर अपोलो डायलिसिस प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के साथ एकरारनामा पर हस्ताक्षर किया जा चुका है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024