रघुनाथपुर में सरस्वती पूजनोत्सव पर बच्चों के बीच पठन-पाठन समाग्री का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के चकरी पंचायत के नदियाव में सरस्वती पूजनोत्सव के मौके पर बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी सरस्वती पूजा कमेटी के संरक्षक रत्नेश सिंह द्वारा दर्जनों छात्र-छात्राओं के बीच कलम, काफी सहित अन्य पठन सामग्री का वितरण किया गया। पूजा कमेटी के संरक्षक रत्नेश सिंह ने बताया कि गांव के बच्चों में उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए समय-समय पर उन्हें शैक्षणिक जगत में अच्छे मुकाम पाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता रहा है।

छात्र-छात्राओं के मंगल कामना के साथ कमेटी के सदस्यों तथा ग्रामीणों ने परीक्षा में भाग लेने के लिए गांव के करीब 35 छात्र-छात्राओं को विदा किया। इस दौरान छात्र गुड्डू कुमार, मुकेश कुमार, अभय कुमार, पल्लवी कुमारी, निशा कुमारी, रोहित कुमार बबलू सहित दर्जनों छात्र-छात्रा एवं मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर फुलवरिया पंचायत की मुखिया मीना कुमारी ने पंचायत के सुल्तानपुर, लगुसा ढोरहा, फुलवरिया सहित अन्य गांव में घूम कर छोटे-छोटे बच्चों में भी कॉपी-किताब का वितरण किया। इसके साथ बच्चों का उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026