बैंक चोरी मामले में पांचवें दिन भी पुलिस नहीं मिली कोई सुराग

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के सराय ओपी क्षेत्र के एसएच 73 अवस्थित बड़कागांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में चोरी का असफल प्रयास किया। चोर बैंक के सेफ काट रहे थे, लेकिन काटने में असफल रहे। पौ फटते ही चोर पकड़े जाने के भय से सेफ काटने वाले औजार छोड़ फरार हो गए थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान बरामद की गई थी।

इस दौरान देर रात डॉग स्क्वॉयड टीम ने पहुंंच कर घटना की जांच की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना के पांच दिन बीत गए लेकिन इस मामले में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है। शाखा प्रबंधक आशीष सिंह ने कहा कि रकम बच गए हैं। सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उचक्कों को पकड़ गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024