हसनपुरा

सभी विद्यालयों के बच्चों में हो रहा चावल का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखंड के संबंधित सभी मध्य व प्राथमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों में चावल का वितरण किया जा रहा है. जहां प्राथमिक विद्यालयों के वर्ग एक से पांच तक आठ किलो प्रति छात्र, मध्य विद्यालय के वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों में 12 किलो प्रति छात्र की दर से चावल वितरण हो रहा है. इस संदर्भ में बीईओ डॉ राजकुमारी ने बताया कि इसके पहले विद्यालय में अवशेष चावल का वितरण किया जा चुका है. वहीं 15 दिनों के मध्याह्न भोजन की राशि बच्चों के खाते में भेजी जा चुकी है.

वहीं एमडीएम प्रखंड साधन सेवी शमशुद्दीन आजाद ने बताया कि लगभग सभी विद्यालयों को चावल उपलब्ध करवाई जा चुकी है. सभी विद्यालयों को निर्देश भी दिया जा चुका है कि शीघ्र चावल वितरण कर बीआरसी कार्यालय को रिपोर्ट भेजें. वही गुरुवार को मध्य विद्यालय रजनपुरा, मकतब जालालपुर, मध्य विद्यालय सहुली आदि कई विद्यालयों में यह चावल का वितरण किया गया. इस दौरान सभी एचएम, शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026