Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तरवारा की बहू ने हरिहांस गांव में अपने बदन को किया आग के हवाले, मौत

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस गांव में बुधवार की रात्रि में एक विवाहिता ने अपने परिजनों से किसी बात से नाराज होकर बदन पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली. जिसे उसकी मौत हो गयी. जली अवस्था में उसे आनन फानन में ईलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान में भर्ती कराया गया. वहां डाक्टर प्राथमिक ईलाज के बाद नाजुक स्थिति देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया. गोरखपुर ईलाज के क्रम में उस महिला की गुरुवार को मौत हो गयी.

मृतका की पहचान मुन्ना राम की 20 वर्षीय पुत्री काजल देवी के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की शादी दो वर्ष पूर्व जीबी नगर थाना के दीनदयालपुर में हुई थी. वह एक वर्ष से अपने मायके हरिहांस में ही रहती थी. अभी तक उसको कोई बच्चा नहीं हुआ था. वर्तमान में उसका पति विदेश में प्राईवेट कंपनी में काम करता है. बताया जाता है कि मृतिका को अपने माइके में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. तत्पश्चात वह गुस्से से आग बबुला हो गयी और उसने अपने शरीर को आग के हवाले कर दी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026