परवेज अख्तर/सिवान : मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओरसे शिव मंदिर छठ घाट पर हिंदू समाज को एकजुट करने को ले समरसता भोज का आयोजन हुआ जिसमें सभी हिंदू समाज को खिचड़ी खिलाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज कुमार बांसफोर ने किया। उपसभापति बबुल साह ने बताया कि मकर संक्रांति के उत्सव पर सामाजिक समरसता विभाग की ओर से संपूर्ण हिंदू समाज को एक सूत्र में जोड़ने के शुशेक्षा से समरसता भोज का आयोजन किया गया था। तिल की तरह बिखरे हिंदू समाज को स्नेह रूपी गुड़ से जोड़कर समाज को समरस और सुसम्पन्न बनाना यह हम सभी का दायित्व है। इस लिए हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए भोज का आयोजन किया गया। मौके पर सभापति सिंधु सिंह, जिला संघ संचालक डॉ. विनय कुमार सिंह, विभाग प्रचारक राजा राम जी, नगर संघ संचालक अशोक अग्रवाल,गणेश, विक्की गुप्ता, सन्नी कुमार, अमीत कुमार, सुनिल कुमार, अनुराधा गुप्ता, लिसा लाल, रंजन श्रीवास्तव, जय प्रकाश गुप्ता,संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…