Siwan News

हृदय गति रुकने से सब इंस्पेक्टर की मौत

परवेज अख्तर/सिवान : पुलिस लाइन में तैनात सब इंस्पेक्टर सह नालंदा जिले के निवासी आर्य कुमार की मंगलवार की सुबह हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। जिस समय उन्हें हार्ट अटैक आया वे अपने आवास पर सुबह का नाश्ता करने बैठे थे दर्द से अचानक वह जमीन पर गिर गए। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एएसपी कांतेश कुमार मिश्रा व काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान अस्पताल परिसर में एकत्रित हो गए। आर्य कुमार के शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस लाइन में संध्या दो बजे सलामी देने के बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा समाप्त होने के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव भेज दिया गया। बता दें कि वे शहर के गल्ला मंडी स्थित एक किराए के मकान में एक बेटा के साथ रहते थे। एएसपी ने बताया कि दाहा संस्कार के लिए पांच हजार रुपया दिया गया है। वे पुलिस लाइन से विरमित हो गए थे। आज ही उन्हें मुज्जफपुर योगदान करना था। मौके पर नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार, व विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026