परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को सूखा राशन (टीएचआर) का वितरण किया गया। इस दौरान अनाज का सही एवं सुचारु ढंग से वितरण हो इसके लिए सीडीपीओ प्रीति कुमारी की ओर से सभी एलएस को विशेष निर्देश दिया गया था। आंगनबाड़ी केंद्रों पर चावल, दाल तथा सोयाबीन को वजन कर वितरित किया गया। कुल मिलाकर व्यवस्था सही तरीके से केंद्रों पर चल रही थी। इस दौरान एलएस चिंता देवी, उषा सिंंह, रीना कुमारी ने हो रहे टीएचआर वितरण का निरीक्षण किया तथा कई दिशा निर्देश दिए। सेविका ममता कुमारी, सोनी कुमारी, कुसुमकली देवी, कुमारी कंचन, शांति देवी, ममता कुमारी, अंजू सिंंन्हा, आशा सिन्हा, लालमति देवी, रंजू देवी, राजमति देवी, सुनीता मिश्रा, नीता देवी, बीबी हैदरी, धर्मशीला देवी, किशुन कुमारी, समीमा खातून, रंजा देवी, आशा देवी, पुष्पा देवी, आशा कुमारी आदि ने टीएचआर का वितरण किया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…