Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में 30 दिव्यांगों के बीच ट्राई-साइकिल का किया गया वितरण

परवेज अख्तर/सीवान:
मंगलवार को शहर के दारोगा राय कॉलेज के पास स्थित बुनियादी केंद्र पर 30 दिव्यांगों के बीच ट्राइ साइकिल का वितरण किया गया. दिव्यांगों के बीच विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण मुख्यमंत्री सामर्थ्य योजना (संबल) के तहत किये जा रहे है. जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सीवान के सहायक निदेशक आयुष अनंत ने बताया कि सरकार दिव्यांगों के बीच विभिन प्रकार के सहायक उपकरण का वितरण कर रही है, ताकि वे उसका उपयोग कर जीवन को सरल बना सके. उन्होंने बताया कि संबल के तहत मंगलवार को बुनियादी केंद्र पर 30 दिव्यांगों के बीच ट्राइ साइकिल एवं बैशाखी का वितरण किया गया. इधर सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों का चेहरा खुशियों से खिल उठा.

लाभुक मनोज कुमार ने बताया कि कही आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, परंतु अब ट्राइ साइकिल मिलने से आवागमन सुलभ हो जायेगा. बताया जाता है कि दिव्यांगों के बीच सहायक उपकरण का वितरण पहले ही करना था, परंतु कोरोना को देखते हुए इसके वितरण में कुछ देरी हुई. जिसके बाद स्थिति कुछ सामान्य होने पर अब वितरण किया जा रहा है. मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग सीवान के कर्मी शिव प्रसाद राम, कार्यपालक सहायक कैलाशपति मांझी, विकास विकलांग कल्याण संघ के सचिव राजेश कुमार यादव सहित मनोज कुमार, बद्रीनाथ व मंतोष कुमार आदि उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026