Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मैरवा के लेभरी में नाला की पानी बहाव के विवाद में जमकर हुई मारपीट, दर्जनों लोग घायल

पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सीवान:
मैरवा के लेभरी गांव में मंगलवार को दो पक्षों के बीच नाला की पानी के बहाव के विवाद में जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. मारपीट के दौरान एक पीपल के पेड़ में आग लगा दी गयी. जिससे एक झोपड़ी जलकर खाक हो गयी. पुलिस को सूचना मिलते ही एक पक्ष के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में परमानंद गोंड़, इंद्रजीत गोंड़, मंजीत गोंड़, इशरावती कुंवर, संगीता देवी, सोनी देवी समेत अन्य लोग है. दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन दिया है.  एक पक्ष के परमानंद गोंड़ का आरोप है कि 15 अक्टूबर को पुलिस ने भूमि का जांच किया था.जो जमीन मेरे दखल कब्जे में है.

उसके बाद भी दूसरे पक्ष के इशरावती कुँवर के परिजन मेरे भूमि पर जबरन नाला का पानी का बहाव कर रहे थे. जो मना करने पर लाठी ठंडा से मनोज गोंड़, रमेश गोंड़, आफिसर गोंड़, संजय गोंड़ ने मारने लगा. जिससे मेरे सिर पर लगने से फट गया और मेरे परिजन भी घायल हो गये. पूर्व से जमीनी विवाद का मामला चल रहा है. पुलिस भी इस मामले से अवगत है. वही दूसरे पक्ष के इशरावती कुंवर ने आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन मेरा है. मेरा नाला का पानी बह रहा था.जो परमानंद गोंड़, दयानंद, मंजीत ने पानी बहने से मना कर दिया. इसी दौरान उसने धारदार हथिया से हमला कर दिया जिससे संगीता देवी, सोनी देवी घायल हो गयी. दोनों पक्षों ने आग लगाने की बात से इनकार कर रहा है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026