परवेज अख्तर/सिवान : शहर के विद्या भवन महिला कॉलेज में सोमवार को दो गुटों के विवाद व मारपीट के मामले प्राचार्या कुसुम कुमारी ने मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। प्राचार्य ने अपने आवेदन में कहा है कि सोमवार को करीब 11 बजे दिन में महाविद्यालय के गेट पर अपने को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता कहते हुए राहुल चौरसिया, रंजीत कुमार दस से पंद्रह शरारती तत्वों के साथ हाथ में डंडा और बैनर लिए हुए कॉलेज का गेट बंद कराने लगे। छात्राओं ने गेट बंद करने से रोकने का प्रयास किया तो उनके साथ बदसलूकी एंव मारपीट करने लगे। राहुल चौरसिया व रंजीत कुमार ने शरारती तत्वों के साथ कॉलेज की छात्रा प्राची सिंह, अलीशा अंसार एवं गुडिया यादव को मारकर घायल कर दिया। जिनका इलाज सदर अस्पताल में हुआ। अराजक स्थिति को देखते हुए मैंने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद फोर्स को भेजा गया। तब स्थिति सामान्य हुई। उनलोगों ने प्राची के गले से सोने का एक भर का चेन छीन लिया। फार्म भरने व प्रवेश पत्र का वितरण कार्य बाधित किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…