गोरियाकोठी

शटर तोड़ मोबाइल, एलईडी समेत लाखों की संपत्ति की चोरी, दो गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के गोरेयाकोठी बाजार में 30 सितंबर की रात अज्ञात चोर गिरोहों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे 17 मोबाइल और एलसीडी, डीवीडी एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। चोरी मामले में जामो थाना क्षेत्र के बरहोगा रामू राय के टोला निवासी दुकानदार गोलू कुमार सिंह ने गोरेयाकोठी थाने में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस घटना को ले गोरेयाकोठी पुलिस और जामो पुलिस ने मंगलवार को भलुई-नौतन गांव मुख्य मार्ग में स्थित काली मंदिर के पास से दो युवकों को सड़क के किनारे से संदेह की स्थिति पर पीछा कर पकड़ लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ जो चोरी का निकला। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में रखकर पूछताछ शुरू की। दोनों चोरों ने बताया कि उक्त मोबाइल गोरेयाकोठी बाजार स्थित मोबाइल दुकान से चोरी की गई थी। उस चोरी में ये दोनों शामिल थे। ज्ञात रहे कि इन चोरों ने भलुई गांव में बंद पड़े एक घर में भी सोमवार की रात ताला तोड़ कर चोरी का प्रयास किया था, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका था। गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर पुलिस अन्य की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026