Siwan News

जिला परिषद अध्यक्ष ने किया पीसीसी सड़क का उद्घाटन

पौधारोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा प्रखंड के कोराड़ी खुर्द नहर से भूसी गांव की ओर जाने वाले पीसीसी सड़क समेत तीन सड़कों का उद्घाटन रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी ने किया. इस दौरान उन्होंने वृक्षारोपण कर लोगों के पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. अध्यक्ष संगीता देवी ने अपने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण का एक महत्वपूर्ण अंग हैं. आज मानव अपने हित के लिए वृक्षों की अंधाधूंध कटाई कर रहा है. इससे मानव जीवन और वन्य जीवन संकट में पड़ गया है. इसलिए प्रत्येक मनुष्य का यह कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पौधे लगाए व प्रकृति से संबंधित हर समस्या का निवारण करने में सहयोग प्रदान करे. जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने कहा कि पहले की अपेक्षा इस बार विकास की गति तेज हुई है. उद्घाटन सभा में उपस्थित जिला पार्षद हितेश कुमार ने बताया कि दरौंदा मुडा सड़क से भूसी जाने वाले सड़क, वहीं भूसी में पीसीसी सडक के अलावे नंदूटोला में पीसीसी सड़क का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण किया गया हैं. इस मौके पर जिला पार्षद हितेश कुमार, जिला पार्षद प्रदुमन राय, डब्लू यादव, प्रमोद प्रसाद, मुखिया राजमोहन साह, वार्ड सदस्य सुशीला देवी, गौतम यादव, कुबेर यादव, रामनरेश यादव, लक्ष्मण यादव, सीताराम यादव, महेश यादव, पूर्व मुखिया प्रभुनाथ यादव, प्रो. भृगुनाथ प्रसाद, ओमप्रकाश यादव, संजय यादव आदि रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026