परवेज अख्तर/सिवान:- जिले में अलग-अलग जगह से उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर चार शराब कारोबारियों को शराब के साथ गिरप्तार कर लिया. उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि जामो रोड में शराब की कारोबार हो रहा है. शनिवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर बड़हरिया थाना क्षेत्र के जामो रोड स्थित उमेश टाकीज के पास छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पांच सौ पच्चीस बोतल अंग्रेजी शराब के साथ चार लोग जयप्रकाश गिरी, गुड्डू, बैरिस्टर यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं दूसरी तरफ रविवार की सुबह गस्ती के दौरान यूपी से शराब लेकर आ रहा एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी यूपी से शराब लेकर आ रहा था तभी नौतन थाना क्षेत्र के चन्द्रिका मोड़ पर उसकी बाइक रोकने की प्रयास की गयी, लेकिन वह भागने लगा. इसके बाद भाग रहे कारोबारी के पास से 90 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. बाइक को जप्त करते हुए शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया. कारोबारी की पहचान संजीव कुमार के रूप में की गयी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…