परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज प्रखंड के छपियां पंचायत के रशीदचक मोड़ पर बुधवार को करीब 11 बजे बस की टक्कर लगने से दिव्यांग दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दंपती दिव्यांग शिविर में शामिल होने के लिए आ रहे थे। घायलों की पहचान दारौंदा प्रखंड के सतजोड़ा निवासी दिव्यांग श्रीभगवान और उनकी पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार श्रीभगवान अपनी पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर रघुनाथपुर से सिवान शहर में आयोजित दिव्यांग शिविर में शामिल होने के लिए लेकर आ रहे थे। तभी रघुनाथपुर की ओर से तेज गति से आ रही बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल दंपती को स्थानीय निजी चिकित्सकों से इलाज करा भेज दिया। बताया जाता है कि दोनों दंपती को हल्की चोटें आई हैं। बताया जाता है कि दोनों पति-पत्नी पैर से दिव्यांग हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…