Siwan News

​दीवार जोड़ने के विवाद में युवक को पीटकर किया अधमरा

परवेज अख्‍तर, सिवान:- बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोडर गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक की पिटाई जमकर कर दी। जिससे वह अधमरा हो गया। आनन फानन में उसे लोगों ने इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बिना भर्ती किए ही सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक कोड़र गांव निवासी शंभू सिंह का पुत्र गुड्डू कुमार सिंह बताया जाता है। गुड्डू को पूरे शरीर में चोट है। जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले में बताया जाता है कि गुरुवार को गुड्डू सिंह अपने घर की दीवार की जोड़ाई करवा रहा था। तभी दूसरे पक्ष के उमेश साह वहां पहुंचे और आपत्ति जताते हुए काम को बंद करवाने की धमकी दी। जब गुड्डू ने इसका विरोध किया तो उमेश के साथ आए मुकेश साह, मिथिलेश साह, सुजित साह समेत अन्य लोगों ने गुड्डू पर हमला कर दिया। मारपीट कर उसे सभी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया और वहां से फरार हो गए। इसके बाद गुड्डू के परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में खबर प्रेषण तक घायल का फर्द बयान पुलिस ने दर्ज नहीं किया था।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026