Siwan News

राजद के पूर्व सांसद डॉ मोहम्मद शहाबुद्दीन के ससुर का निधन

परवेज़ अख्तर/सिवान:- राजद पूर्व सांसद डॉ मोहम्मद शहाबुद्दीन के ससुर का आकस्मिक निधन गुरुवार को हो गया वे करीब एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे।जैसे ही उनके आकस्मिक निधन की सूचना राजद खेमे को लगी तो पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में राजद खेमे व बिभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता उनके निवास स्थान जिला मुख्यालय के पुरानी किला मुहल्ला पहुंच गए । बता दें कि राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के ससुर कमरुद्दीन सेठ जो पिछले एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे । उन्होंने अचानक गुरुवार को अंतिम सांस ली । जैसे ही उनके निधन की सूचना मृतक कमरुद्दीन सेठ की पुत्री सह राजद के वरिष्ठ नेत्री हिना शहाब को मिली तो अपने मृत पिता को देखने अपने मायके पहुंची और मृत पिता के शव को देख उन्होंने अपने रिमझिम आखों के आंसू को नही रोक पाया। उधर मृत कमरुद्दीन सेठ के जनाजे की नमाज शुक्रवार को बाद नमाजे जुमा अदा की जायेगी।उधर उनके आकस्मिक निधन पर राजद के परमात्मा राम ,लीलावती गिरी, उज्ज्वल राज उर्फ़ छोटू,नन्दलाल यादव, समेत कई नेताओ व कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक ब्यक्त की है।उधर शुक्रवार को जनाजे की नमाज में राजद के किसी बड़े नेता की आने की चर्चा जिला मुख्यालय में गम के माहौल के बीच खूब हो रही थी और मृत कमरुद्दीन सेठ के शव को देखने के लिए पुरानी किला मुहल्ला में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।वहॉ काफी संख्या में लोगो का आना-जाना लगा हुआ है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026