परवेज़ अख्तर/सीवान:
उच्च न्यायालय पटना के निर्देशालोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एन के प्रियदर्शी ने शुक्रवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने कोविड19 के संक्रमण के मद्देनजर इससे बचाव के उपायों की जांच की. जिसमे सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों, हैंड वॉस तथा मास्क का उपयोग करना सुनिश्चित किया. इस संबंध में उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी कारा अधीक्षक एवं जेल प्रशासन को दिया.
उन्होंने कहा कि जब तक इसकी दवाई नहीं आती है कोरोना से बचाव का एकमात्र रास्ता उपरोक्त माध्यम से अपना बचाव करना ही है.इस क्रम में उन्होनें मंडल कारा स्थित लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया.इस अवसर पर काराधीक्षक संजीव कुमार, संतोष कुमार पाठक, लीगल एड क्लीनिक के प्रभारी पैनल एडवोकेट डॉ विजय कुमार पांडेय एवं लोक अदालत के कर्मी रंजीत दुबे सहित कारा प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…