Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बड़हरिया के पकड़ी पंचायत में लगे जनता दरबार में सुनी गयीं किसानों की समस्याएं

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के बड़हरिया प्रखंड की पकड़ी पंचायत के सामुदायिक भवन बंगरा बुजुर्ग मेंं जनता दरबार का आयोजन एटीएम सतीश सिंह व किसान सलाहकार नन्दलाल प्रसाद की देखरेख में किया गया. मुखिया तारकेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन एटीएम सतीश सिंह ने किया. एटीएम श्री सिंह ने जनता दरबार के बारे में सभी किसानों को बताया कि हर शुक्रवार को 11 बजे से लेकर 1 बजे दिन तक बैठक की जाएगी. इस बैठक में किसानों की  समस्याएं सुनी जायेंगी व  उसका सुझाव दिया जायेगा. साथ ही, समस्याओं से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा. साथ ही, हर खेत में सिंचाई योजना के तहत पंचायतस्तर पर बैठक का आयोजन कनीय अभियंता द्वारा भी किया गया.

इसमेंं बताया गया कि हर खेत पानी योजना किसानों को नक्शा द्वारा असिंचित जमीन को चयन कर उसमें सिंचाई की कौन सी तकनीक जरूरत है,  किसानों से नोट किया गया.,इसे आगे भेजा जाएगा. ताकि किसान को हर खेत में पानी की सुविधा प्राप्त हो सके.बैठक के बाद खरीफ बाढ़ इनपुट सब्सिडी अनुदान का सत्यापन में फोटोग्राफी का  कार्य किया गया.बैठक में पंचायत के मुखिया तारकेश्वर शर्मा, बीडीसी सदस्य मो इसराइल, वार्ड सदस्य  रमाकांत ठाकुर,राजस्व कर्मचारी, अमीन व किसान जितेंद्र सिंह ,ओमप्रकाश सिंह, ब्रह्मा सिंह, गोरख प्रसाद, सीताराम मांंझी, मनोज यादव, रीता देवी, रीना देवी, पूनम देवी, लीलावती देवी इम्तेयाज अहमद आदि किसान उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026