परवेज अख्तर/सिवान :- विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर वोटिग मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिग का काम चल रहा है. बुधवार को सदर प्रखंड के भंटापोखर में बने वेयरहाउस में एम थ्री ईवीएम एंड वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच के दौरान निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी अमित पांडे और एसपी अभिनव कुमार ने राजनीतिक दलों के नेताओं की उपस्तिथि में किया गया. अभी तक 7500 बैलट यूनिट का एफएलसी हो चुका है.
इसी तरह कंट्रोल यूनिट 4100 व वीवीपैट 3600 का एफएलसी कार्य पूरा हो चुका है. ईवीएम व वीवीपैट की जांच का कार्य भारत इलेक्ट्रनिक्स लिमिटेड बेंगलुरू बेल के प्रतिनियुक्त अभियंताओं की टीम द्वारा किया जा रहा है. इस दौरान जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी भाजपा चुनाव आयोग सेल के जिला उप संयोजक संजीव प्रकाश, भाजपा चुनाव आयोग सेल के सदस्य कृष्ण मुरारी, जदयू के लालबाबू प्रसाद, लोजपा के जिला अध्यक्ष बीर बहादुर सिंह सहित कांग्रेस, बसपा, राजद, सीपीआई के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…