Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बाढ़ के पानी की निकासी के लिए किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान :- सिवान में अब बाढ़ पर बवाल शुरू हो गया है। आपको बताते चलें कि सिवान जिले के चार प्रखंड इन दिनों बाढ़ की चपेट में है। सिवान जिले के सिसवन, लकड़ी नवीगंज, गोरियाकोठी, बसंतपुर प्रखंड के कुछ पंचायतों में इन दिनों बाढ़ का पानी लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है। वही सिसवन प्रखंड क्षेत्र के रामगढ़, नयागांव, भीखपुर, बखरी पंचायत में भी बाढ़ के पानी से लोग काफी परेशान हो गए हैं।

बाढ़ के पानी से परेशान रामगढ़ पंचायत के चिरैया मठिया एवं नगई गांव के ग्रामीणों ने चिरैया मठिया से रामगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क पर पानी में खड़े होकर जमकर हंगामा किया।हंगामा के दौरान प्रखंड एवं जिला प्रशासन के विरोध में नारे लगा रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि प्रशासन द्वारा अभी तक कोई राहत सामग्री नहीं पहुंचाई गई है। वहीं बाढ़ की चपेट में आने के चलते नगई गांव के एक दर्जन से अधिक घरों में पानी घुस गया है।ग्रामीण उंची स्थानों की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं। ग्रामीण बाढ़ की इस विभिषिका मे किसी तरह अपना गुजर बसर कर रहे हैं। हालात ऐसा हैं कि लोगों को खाने के भी लाले पड़ रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन अपने कान में तेल डालकर सोया हुआ है। हंगामा की खबर सुनकर पहुंचे जदयू प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र भारती ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया ।प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभी कोई बचाव का कार्य सुरु नही किया गया है जिसे ग्रामीणों में प्रसासन के कुछ नाराजगी है ।सतेंद्र भारती ने फोन से अधिकारियों से बात कर अभिलंब राहत और बचाव कार्य सुरु करने की मांग की।विरोध करने वालों में मुन्ना साह,प्रभुनाथ साह,प्रमोद साह,प्रवीण भारती, विपीन भारती, मुकेश भारती, नागेंद्र साह, गुड्डू महतों, जितेंद्र साह शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026