Siwan News

चेहल्लुम को लेकर डीएम ने दिया मार्गों की साफ-सफाई कराने का निर्देश

परवेज अख्तर/सीवान : कलेक्ट्रेट के सभागर में डीएम रंजिता ने चेहल्लुम को लेकर शांति समिति की बैठक की। बैठक में सबसे पहले महावीरी अखाड़ा, दशहरा, मुहर्रम आदि को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में सभी को सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। आगे भी इसी प्रकार की सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि जिला प्रशासन हमेशा आपके सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने सभी बीडीओ व थानाध्यक्षों से चेहल्लुम के जुलूस कितने जगहों पर निकाले जाएंगे। इसके बारे में जानकारी मांगी। साथ ही पूर्व की घटनाओं की जानकारी लेते हुए वैसे जगहों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। जुलूस को लेकर विभिन्न मार्गों की साफ-सफाई कराने को कहा। शहर में नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता को इसकी साफ-सफाई कराने की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही बिजली के झुके पोल, लटकी तारआदि को समस्या हो तो बताने को कहा। इसके लिए बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता को तत्पर होकर जुलूस से पहले समस्या का निदान करने को कहा। शहर में शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि 29 की रात में व 30 की शाम में जुलूस निकलेगा। जिला प्रशासन की ओर से उस दिन पदाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की बात कही गई। बैठक में एसपी एनसी झा, एसडीओ अमन समीर, एएसपी कांतेश मिश्रा, के साथ-साथ डीएसपी, डीपीआरओ, सभी बीडीओ, थानाध्यक्ष एवं शहर के शांति समिति के सदस्य शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026