Siwan News

पुलिस ने अपहृत युवती को किया बरामद, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

परवेज अख्तर/सीवान : जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 अक्टूबर को अपहृत युवती को शनिवार को स्थानीय पुलिस ने एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ से बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल में लाया। जहां उसके साथ पहुंचे परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ गई।

इसकी सूचना मिलते ही परिसर में पहुंचे पुलिस पदाधिकारियों ने मामले को शांत कराया। बता दें कि भगवानपुर थानाक्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने 19 अक्टूबर को अपनी 17 वर्षीय पोती के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने सीतामढ़ी के मेजरगंज निवासी रविशंकर रस्तोगी के नंदन कुमार रस्तोगी व उसके मामा विनोद प्रसाद रस्तोगी, राजू प्रसाद रस्तोगी, पप्पू प्रसाद रस्तोगी व मेमेरे भाई अमर रस्तोगी व कृष्णा रस्तोगी के संलिप्त होने की बात कही थी। अपहृत युवती के पिता ने घटना के संबंध में बताया कि नवरात्र के सप्तमी यानी 16 अक्टूबर की शाम मुख्य आरोपित नंदन रस्तोगी अपने मामा के घर आया हुआ था। 17 अक्टूबर की सुबह 6 बजे उसकी पुत्री कोचिंग करने गई थी।

दो घंटे बाद जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार वाले परेशान होकर काफी खोजबीन करने लगे। कहीं सुराग नहीं मिलने के बाद थक हारकर जब वे रिश्तेदारी में इसकी जानकारी दी तो पता चला कि वह नंदन के साथ सुबह बाइक से जाती हुई दिखी गई थी। धीरे धीरे यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। परिजनों को पता चला तो आरोपित के बहनोई के घर परसागढ़ भी गए, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में अपहृत युवती के पिता ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। शनिवार को पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि युवती को बरामद कर उसका मेडिकल जांच कराया गया है। सोमवार को न्यायालय में युवती का 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। मामले में मुख्य आरोपित की तलाश जारी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026