Siwan News

सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम ने दिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश

परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति रंजिता की अध्यक्षता में बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों और मृतकों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया. इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट विशेष जांच अभियान, हाइवे पेट्रोलिंग, स्कूल बस जांच, ब्लैक स्पॉट की पहचान एवं परियोजना सड़क सुरक्षा का प्रचार-प्रसार महाविद्यालयों में सेफ्टी अंबेसडर का चयन और कार्य एंबुलेंस की उपलब्धता एवं सड़क दुर्घटना में मौत तथा मुआवजा की स्थिति आदि की समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने वाहनों की सघन जांच के लिए सभी थानाध्यक्षों एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है. पदाधिकारियों को दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अपने स्तर से प्रयास करने को कहा गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी को महाविद्यालयों में एंबेसडकर का चयन एवं सड़क सुरक्षा के प्रचार के लिए निर्देश दिया गया. सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने एवं पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा गया है. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी कार्यों का समय से निपटारा करने का निर्देश दिया गया है. इस मौके पर परिवहन पदाधिकारी कृष्ण मोहन सिंह, सिविल सर्जन अशेष कुमार, डीइओ चंद्रशेखर राय, डीएसपी पुलिस लाइन विपिन नारायण, एमबीआई अर्चना कुमारी, सिटी मैनेजर अमरेंद्र कुमार विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026