बीएसएफ के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

प्रशासनिक अधिकारियों के नही पहुचने से लोगो मे आक्रोश

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के जीरादेई प्रखंड के छोटका मांझा पंचायत के हरिपुर गांव के बीएसएफ के सेना के जवान सूरजभान मांझी की मौत ब्लड कैंसर से मंगलवार को दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल में हो गई. सेना के अधिकारियों तथा परिजनों द्वारा बुधवार के देर रात्रि जवान का शव उनके पैतृक गांव हरिपुर लाया गया. गुरुवार की सुबह उनके पैतृक गांव में ही दाह संस्कार किया गया. शव के साथ आये सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया. तथा सलामी देकर जवान की अंतिम विदाई दी गई. सेना के जवान के अंतिम विदाई के वक्त जिला तथा प्रखंड से किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के नहीं पहुंचने से लोगों के अंदर आक्रोश व्याप्त था. लोग स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन को कोस रहे थे. लोगों का आरोप था कि जो व्यक्ति देश के लिए लड़ते लड़ते गंभीर बीमारी के चपेट में आ कर मौत को गले लगा लिया. लेकिन उसी के मौत पर जिला प्रशासन से लेकर प्रखंड स्तरीय अधिकारियो के पास उसके अंतिम विदाई में पहुंचने का समय ही नहीं मिला. अधिकारियों के नहीं पहुंचने से लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों ने कहा कि अधिकारियो के पास सेना के जवान के लिए दो शब्द भी नहीं थे. स्थानीय लोगों ने कहा कि सेना के जवान के शव के पहुंचने की सूचना जिला प्रशासन को दे दिया गया था. उसके बावजूद कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024