Siwan News

नकल की शिकायत पर डीएम ने किया डीएलएड परीक्षा का औचक निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के वीएम मिडिल स्कूल केंद्र पर डीएलएड परीक्षा में नकल की शिकायत मिलने पर डीएम रंजीता ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्राधीक्षक, वीक्षक व मजिस्ट्रेट को नकल रोकने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि अगर नकल पर अंकुश नहीं लगा तो आगे से इसे परीक्षा केंद्र नहीं रहने देंगे। डीएम के निरीक्षण के दौरान केंद्र में हड़कंप मंच गया। उन्होंने परीक्षा हॉल में जाकर परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़े गए। वे होमगार्ड कार्यालय में सड़क दुर्घटना में मृत जवान को गार्ड आॅफ आॅनर देकर लौट रहीं थीं। तभी परिसर से सटे केंद्र की खिड़कियों के पास चिट-पर्ची बिखरे देखा। इस पर बिना देर किए होमगार्ड कार्यालय से पैदल केंद्र में प्रवेश कर गईं। इधर परीक्षा में अंतिम दिन कुल 125 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा में कुल दस हजार दौ सौ 60 परीक्षार्थियों को भाग लेना था। इसमें दस हजार एक सौ 36 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026