Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीएमएस कर्मी को गोली मार लूट मामले में एक और हिरासत में

परवेज अख्तर/सिवान : 28 जून को शहर के स्टेशन रोड में दिनदहाड़े सीएमएस कर्मी को गोली मारकर साढ़े नौ लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिए जाने के मामले में पुलिस ने एक अन्य अपराधी को एसआइटी व नगर थाना के सहयोग से पकड़ लिया है। सूत्रों की माने तो पकड़ा गया अपराधी जीबी नगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा मठिया निवासी ओमप्रकाश तिवारी बताया जाता है। हालांकि इसकी गिरफ्तारी को नगर थाना ने गोपनीय रखा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया अपराधी सरकारी शिक्षक है। सूत्रों की माने तो ओमप्रकाश तिवारी उस दिन बाइक चला रहा था और इसके बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने लूट की घटना को अंजाम देने के लिए सीएमएस कर्मी के गले में गोली मार दी थी और पास में रखे साढ़े नौ लाख रुपये लेकर फरार हो गए थे। वहीं इस मामले में अवधेश तिवारी ने बताया कि उनका पुत्र शनिवार की दोपहर अपने दरवाजे पर था, तभी पुलिस टीम आई और उसे अपने साथ लेकर चली गई। उसे कहां लेकर पुलिस गई है इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026