परवेज अख्तर/सिवान :- सिवान के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने जिला परिषद स्थित सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठित सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी नोडल अधिकारी सहायक अधिकारी आदि के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कई तरह के दिशा निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न कोषांगो के वरीय पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व का पाठ पढ़ाया। डीएम ने कहा कि निर्वाचन कार्य में थोड़ी सी भी लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सर्वप्रथम बारी-बारी से सभी कोषांगों के उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने सभी कोषांगो के वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने कोषांगो की बैठक कर उस की कार्यवाही प्रतिदिन उपलब्ध कराएं ।डीएम ने कहा कि सभी कोषांग पूरी गंभीरता के साथ अपने उत्तरदायित्वो के निर्वाह के लिए आज ही से लग जाएं। सभी अधिकारी निर्वाचन कार्य को पूरी गंभीरता के साथ संपादन करेंगे। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि चुनाव में कोविड-19 को देखते हुए कोरोना प्रोटोकाल में वर्णित सभी दिशा निर्देशों का अनुपालन कराना होगा।

साथ ही चुनाव के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को मद्दे नजर रखते हुए मतदान केंद्रों पर गोल घेरा बनाने ,सैनिटाइजिंग की व्यवस्था कराने, सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने नोडल पदाधिकारी के साथ कोऑर्डिनेशन बनाकर वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन करना है ।बैठक में उप विकास आयुक्त सुनील कुमार, अपर समाहर्ता रमण कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल तिवारी ,अनुमंडल पदाधिकारी राम बाबू बैठा डीलर सहित सभी कोषांग के वरीय नोडल एवं सभी प्रखंडों के बीडीओ सीओ एवं सहायक पदाधिकारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026