Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में चुनाव का प्रशिक्षण शुरू, सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा है पालन

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- बिहार विधान सभा चुनाव की सुगबुगाहट अब राजनीतिक गलियारों के अलावे प्रशासनिक महकमे में भी होने लगी है।सरकार व जिला प्रशासन के लोग अपने अपने स्तर से चुनाव की तैयारी करने में लग गए है।आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण बुधवार से प्रारंभ हो गया है जो आज भी जारी रहा।पहले दिन चिन्हित किए गए 112 मास्टर ट्रेनरों में से 56 लोगों को विधिवत प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ईवीएम व वीवीपैट के उपयोग के बारे में अन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने के तौर तरीके के बारे में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन 27 अगस्त को शेष बचे 56 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मास्टर ट्रेनर अन्य कर्मियों को सेक्टर दंडाधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। ज्ञातव्य है कि 112 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देने के लिए उन्हें दो भागों को बांटा गया था। ताकि प्रशिक्षण के दौरान भीड़ जमा नहीं हो सके। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों के लिए मास्क व शारीरिक दूरी के नियम का अनुपालन अनिवार्य किया गया था। यह कार्य आज भी चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024