Siwan News

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार

परवेज अख्तर, सीवान। जिले के नौतन प्रखंड के खाप मिश्रौली गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने संयुक्त रुप से हस्ताक्षर कर असामाजिक तत्वों द्वारा गांव के डीहब्रह्म स्थान को क्षतिग्रस्त करने को लेकर डीएम को ज्ञापन देकर गुहार लगाई है। खाप मिश्रौली गांव के लोगों का कहना है कि असामाजिक तत्वों द्वारा प्राचीन डीहब्रम्हम स्थान को कई बार क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन से शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से गांव के लोगों में रोष है। ग्रामीणों द्वारा पूजा के लिए डिहब्रह्म स्थान पर पिंड की स्थापना किया जाता है। इसके बाद असामाजिक तत्वों द्वारा आधी रात को उसे क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। तो पुलिसिया कार्रवाई नहीं होने से एक ओर जहां गांव में तनाव व्याप्त है वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर गांव में शांति एवं भाईचारा कायम रखने के लिए शीघ्र डीएम से कार्यवाई करने की मांग की है। मौके पर जुगल साह चंद्रभान मिश्रा अशोक कुमार पांडेय रामअवतार शर्मा विकास कुमार शमशाद अंसारी पंकज मिश्रा छोटू मिश्रा देवीशरण मिश्रा महावारी शरण मिश्रा हरिकेश शाह मारकंडे मिश्र केदार प्रसाद संजय बिहारी लाल अजीत कुमार चंदन कुमार भूपेंद्र पीयूष प्रिंस प्रेम कुमार ददन यादव आदि थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026