परवेज अख्तर/सिवान :-राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण पखवारा की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ जिला समाहरणालय सभागार में किया गया। जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय व प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आइसीडीएस नीतू सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का
उद्घाटन किया। इस मौके पर पोषण को लेकर अधिकारी और कर्मियों ने शपथ ली।
इस दौरान जिलास्तरीय पोषण सेमिनार का भी आयोजन किया गया। पोषण मेला का
उदेश्य समुदाय जागरूकता के माध्यम से स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता में
अपेक्षित सुधार लाना है। जिसमें आईसीडीएस के द्वारा दी जाने वाली सभी
सेवाओं की प्रदर्षनी एवं पोषण परामर्श दिया गया। बता दें कि राष्ट्रीय
पोषण मिशन के तहत शनिवार को विशेष गोदभराई दिवस का आयोजन किया गया था।
अपने संबोधन में डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के कुपोषित व
अतिकुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने में शिक्षा, स्वास्थ्य और
आइसीडीएस का बड़ा योगदान है। इनके हीं सफल प्रयास से कुपोषित और
अतिकुपोषित बच्चों को चिह्नित कर पुष्टाहार और समुचित स्वास्थ्य लाभ
प्रदान कर उन्हें कुपोषण मुक्त बनाया जाता है। कहा कि जिले में कुपोषित
बच्चों के कुपोषण से बाहर निकलने के लिए वर्षभर कार्यक्रमों का संचालन
किया जाता है। पखवाड़ा का मकसद इन गतिविधियों को और तीव्र करना है। सरकार
का मकसद प्रत्येक वर्ष दो फीसदी की दर से कुपोषण और एनीमिया के बच्चें को
स्वस्थ बनाना है। इस पखवाड़ा जन आंदोलन की भागीदारी के माध्यम से स्वास्थय
पोषण और स्वच्छता में अपेक्षित सुधार लाने के लिए विभाग द्वारा कई
गतिविधियां आयोजित की जाती है। प्रभारी डीपीओ ने बताया कि जिले में पोषण
के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये अभियान चलाया जाएगा और
कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों में पोषण मेला, सभी
स्तरों पर पोषाहार रैली, प्रभात फेरी, स्कूलों में पोषाहार विषय पर सत्र
का आयोजन, स्वयं सहायता समूहों की बैठक, एनीमिया शिविर, बाल विकास
निगरानी, आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा नवजात शिशुओं के घर जाकर पोषण
के लिये जागरूक करना, ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा पोषाहार दिवस आदि
शामिल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024