Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सीवान में बारिश के साथ पड़े ओले, गिरी गेहूं की फसल

परवेज अख्तर/सीवान :- सीवान में किसान बीते दिन हुई बारिश से परेशान हैं। किसान अपने खेतों को देखकर यह नहीं समझ पा रहे हैं कि अब क्या किया जाए। गुरुवार की रात अचानक आई आंधी-पानी के साथ पड़े ओले ने उनके मुंह का निवाला छीन लिया है। आंधी-पानी से गेहूं व सरसों की फसल बर्बाद हो गई है। तैयार फसल के गिरने से अब वे सूख जाएंगे। अब दाने भी पुष्ट नहीं हो सकेंगे। इस कारण से अब खाद्यान्न व तेलहन की विकट समस्या उत्पन्न हो जाएगी। बीएओ विनय कुमार ने बताया कि किसान सलाहकारों से कराए गए सर्वेक्षण के आधार पर करीब 80 प्रतिशत फसल क्षति का आकलन किया गया है। इधर किसान मिथिलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, सर्वदेव सिंह, दिनेश राय, सुमन्त कुमार, रविन्द्र सिंह, त्रिलोकी श्रीवास्तव, दिनेश राय, सुरेश राय, मणिभूषण पांडेय, टुनटुन सिंह, मुखिया हसनैन खां, डॉ. समशाद खां, धनंजय सिंह ने बताया कि आंधी व ओले से किसानों की 80 प्रतिशत से अधिक गेहूं की फसल बर्बाद हो चुकी है। दरौली में गेहूं की फसल बारिश में गिरी
किसानों के लिए प्राकृतिक आपदा अब मुसीबत बनती रही है। किसानों का कहना
है कि अभी हाल में अचानक आई बारिश व ओला से संभले भी नहीं थे कि गुरुवार
को एक बार फिर से आई बारिश ने उनकी समस्या बढ़ा दी है। कभी सुखाड़ तो कभी
तूफान उनकी मेहनत पर पानी फेर रहा है। बताया कि गुरुवार की रात तेज हवा
के साथ आई बारिश ने गेहूं की खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया है। बताया कि
प्रखंड में खरीफ के मौसम में अत्यधिक बारिश होने से पहले ही धान की फसल
बर्बाद हो चुकी है। अब रवि के मौसम में किसी तरह से गेहूं की फसल को
लगाया गया था। गेहूं की लहलहाती फसल देख मन प्रसन्न हुआ तो तेज हवा के
झोंके के साथ बारिश ने चादर की तरह फैले गेंहू को गिरा दिया है। प्रखंड
क्षेत्र में गेहूं की फसल पलभर में बर्बाद हो गई है। सीओ आनंद गुप्ता ने
बताया कि फसल बर्बादी के आकलन के लिए बीएओ को निर्देश दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026