सिवान में महिलाओं का लिंगानुपात 919 से बढ़कर हुआ 923 : डीएम

परवेज अख्तर/सिवान: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को जेडए इस्लामियां पीजी कालेज व विद्या भवन महिला कालेज में किया गया। जेडए इस्लामियां पीजी कालेज में जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता शासी निकाय सचिव जफर अहमद गनी व विद्या भवन कालेज में प्राचार्य डा. रीता कुमारी ने किया। इस अवसर पर दोनों संस्थानों में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने सभी छात्र- छात्राओं को निर्वाचक सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया ताकि निर्वाचक सूची में लिंगानुपात, निर्वाचक जनसंख्या अनुपात के आधार पर लक्ष्ति मानकों में अंतर को कम किया जा सके। दोनों महाविद्यालयों में सेल्फी प्वाइंट की स्थापना की गई थी। जिला पदाधिकारी ने नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6, मृतक का नाम काटने के लिए प्रपत्र-7 तथा नाम सुधार के लिए प्रपत्र-8 के बारे में विस्तार से छात्र-छात्राओं को बताया। बताया कि दोनों महाविद्यालयों में छात्र- छात्राओं का नाम निर्वाचक सूची में पंजीकृत कराने के लिए बीएलओ की प्रतिनियुक्ति की गई है।

वहीं डीएम ने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार जिले का लिंगानुपात एक हजार पुरुषों पर 988 महिलाओं का है। जबकि वर्तमान समय में यह 923 है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि विगत ढाई महीने में महिलाओं का लिंगानुपात 919 से बढ़कर 923 हुआ है। इसके लिए उन्होंने निर्वाचन शाखा सहित अन्य कर्मिकों को धन्यवाद भी दिया। विद्या भवन कालेज में डीएम ने कहा कि आधी आबादी के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव जरूरी है। कहा कि मतदान जहां जिम्मेदारी का बोध कराता है, वहीं भारत का नागरिक होने का बोध भी कराता है। मौके पर एडीएम जावेद अहसन अंसारी, डीइओ मिथिलेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सुनील कुमार, वरीय उप समाहर्ता आयुष अनंत, उप निर्वाचन पदाधिकारी मो शौहैल अहमद व अवर निर्वाचन पदाधिकारी सदर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मनीष कुमार तथा अंचल अधिकारी सदर ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024