परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय के छठ घाटों का गुरुवार को जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दाहा नदी पुल छठ घाट, पंच मंदिरा छठ घाट, पुलवा छठ घाट आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में शहरी क्षेत्र के घाटों का भ्रमण कर रहे हैं। साफ-सफाई का काम शुरू हो गया है। जो पहुंच पथ है उस पर रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है, ताकि व्रतियों को कोई परेशानी न हो।
सुरक्षा के दृष्टिकोण से जहां पानी ज्यादा है वहां बैरिकेडिंग कर एक बोर्ड लगा दिया जाएगा कि इससे आगे न जाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। जहां जरूरत होगी वहां एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया जाएगा, गोताखोर को भी तैनात किया जाएगा। दो-तीन दिन में ये सब कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने स्तर से ये सभी कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। सुरक्षा को ले पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रखंड स्तर एवं थाना स्तर के पदाधिकारियों संग बैठक कर ली गई है। समस्त गाइड लाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ फिरोज आलम, वरीय उप समाहर्ता आयुष अनंत, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मनीष कुमार, नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम आदि उपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…