सिवान में ट्रैफिक थाना का डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया उद्धाटन

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के स्टेशन रोड स्थित अड्डा नंबर दो में बुधवार को यातायात थाना का उद्घाटन डीएम मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।इससे पूर्व उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस कप्तान शैलेश कुमार सिन्हा को पुलिस कर्मियों ने गार्ड आफ आनर दिया। उद्घाटन को लेकर शहर के स्टेशन रोड में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। इस दौरान डीएम ने कहा कि यातायात थाना के कार्यशील होने से शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने में सहूलियत होगी। उन्होंने यातायात थाना के उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को बेहतर कार्य करने की अपील की।

वहीं एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यातायात नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 28 यातायात थाना के सृजन की स्वीकृति दी गई है, इसमें सिवान भी शामिल है। शहर के अड्डा नंबर दो में यातायात थाना खोला गया है। इस थाना का कार्यक्षेत्र जिला का सम्पूर्ण क्षेत्र होगा। यातायात थाना के कार्यरत होने से जिलावासियों को यातायात में सुविधा होगी। इस नवसृजित यातायात थाना में पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को थानाध्यक्ष एवं पुलिस अवर निरीक्षक शाहजहाँ खां को अपर थानाध्यक्ष बनाया गया है। मौके पर सदर एसडीपीओ फिरोज आलम,महाराजगंज एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन,नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026