सिवान: मौर्य एक्सप्रेस के तीन-चार एसी कोच के यात्रियों के समान की हुई चोरी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
हटिया से गोरखपुर जाने वाली डाउन 15027 मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन में जसीडीह एवं झाझा स्टेशन के बीच बदमाशों ने मंगलवार की रात वातानुकूलित कोच ए वन,ए टू एवं बी पांच के यात्रियों के हजारों रुपए नकद सहित लाखों रुपए के समान की चोरी कर ली। रेल यात्रियों को इसकी भनक यात्रा के दौरान बुधवार की सुबह हुई। यात्रियों की इसकी शिकायत आनलाइन की है।पीड़ित यात्रियों में शहर के दक्षिण टोला निवासी गौतम दुबे के पुत्र अजीत कुमार दुबे भी शामिल हैं। मामले में अजीत कुमार दुबे ने बताया कि परिवार सहित कोच संख्या ए टू में यात्रा कर रहा था।

यात्रा के दौरान जब गाड़ी बड़हिया रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह 6:15 पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी के सिर के पाास रखा गया उनका बैग जिसमें तीन मोबाइल, एटीएम कार्ड, 20 हजार नकद, एक जोड़ी कान का रिंग गायब था। इसके बाद मैंने रेलवे में आनलाइन शिकायत की। रेल एसपी मुजफ्फरपुर ने शिकायत पत्र सिवान जंक्शन पर उतरने के बाद जीआरपी थाना में देने की सलाह दी। सिवान जंक्शन पर ट्रेन आने के बाद मैंने जीआरपी में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। ए वन तथा बी पांच बोगी सहित कुछ अन्य कोच के यात्रियों के भी सामान की चोरी हुई है। बर्थ नंबर 16 पर यात्रा कर रहे छपरा जिले के नूरुल आफरीन खान का भी मोबाइल फोन सहित कई कीमती सामान की चोरी हुई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026