छपरा: जिले में अवैध बालू के खनन परिवहन एवं भण्डारण के विरुद्ध डीएम राजेश मीणा और एसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में अहले सुबह से विशेष अभियान चलाया गया। रिविलगंज थानान्तर्गत जिलाधिकारी, सारण एवं पुलिस अधीक्षक, सारण के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर नयका बड़का बैजू टोला घाट किनारे भण्डारित किये गये करीब 8,61,000 मूल्य का 57 हाईवा ( 21,000 सी०एफ०टी०) बालू जप्त किया गया तथा अवैध रूप से परिवहन कर रहे बालू लदे ट्रक-03 एवं ट्रैक्टर-01 को जप्त किया गया।
इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। विशेष अभियान अन्तर्गत जिले के विभिन्न थानों में बालू लदे 63 वाहनों को जप्त कर अबतक 55,00,000 (पच्चपन लाख रुपये) जुर्माना वसूला गया तथा 07 अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। इस संदर्भ में रिविलगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त भेल्दी थानान्तर्गत अभियान चलाकर 55 बालू लदे वाहनों से 40,000 सी०एफ०टी० बालू जप्त किया गया तथा 55,00,000 लाख रूपया जुर्माना वसूला गया है एवं जुर्माना की कार्रवाई लगातार जारी है।
अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त वाहन मालिकों, परिवहनकर्ताओं एवं भण्डारणकर्ताओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है तथा जिला प्रशासन तथा जिला पुलिस आगे भी अभियान जारी रखेगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…