पचरुखी: मुटुक छपरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में अधेड़ महिला की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: पचरुखी सहायक थाना सराय ओपी क्षेत्र के सीवान तरवारा बसंतपुर मुख्यमार्ग पर मटुक छपरा विद्यालय के समीप सड़क पार कर रही एक अधेड़ महिला को तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो ने रौंद दिया. जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका पपौर नवादा टोला निवासी दूधनाथ यादव की 55 वर्षीय पत्नी जिउतिया देवी है. घटना के बाद स्कार्पियो चालक अपनी वाहन लेकर फरार हो गया. महिला को ठोकर लगते देख स्थानीय लोग दौड़कर पहुंचे तो देखा कि महिला की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद मृतका के परिजनों व स्थानीय लोग स्टेट हाइवे को जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे.

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतका अपने घर से किसी को दूध देने के लिए जा रही थी और जैसे ही वह सड़क पार कर ही रही थी तब तक तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर महिला को रौंद दिया. जिसमें महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचे. स्थानीय लोगों तथा परिजनों को शीघ्र सरकारी सहायता राशि दिलवाने के आश्वासन देकर लोगों का जाम हटाया गया. जिसके बाद आवागमन बहाल की गई. उसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. जहां दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024