सिवान जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाल डीएम-एसपी ने लोगों से की शांति की अपील

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
चेहल्लुम और महावीरी अखाड़ा जुलूस मेल को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार सिन्हा ने पुलिस बल के साथ शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च किया। मार्च जेपी चौक से शुरू होकर कागजी मोहल्ला, नई किला, शांति वृट,बड़ी मस्जिद, नगर थाना रोड, बड़हरिया मोड़, पीदेवी मोड़,अस्पताल रोड, महादेवा रोड सहित आदि इलाकों निकाला गया। इस दौरान डीएम ने लोगों से अपील की कि चेहल्लुम और महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग नहीं हो इस बात का खास ख्याल रखा जाए। सभी लोगों से पर्व को शांति पूर्ण वातावरण एवं आपसी भाइचारा के साथ मनाने की अपील की गई।

एसपी ने कहा कि कहीं से अफवाह फैलती है उस पर ध्यान नहीं दें। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। स्थानीय लोगों को बताया गया कि चेहल्लुम और महावीरी अखाड़ा जुलूस भाईचारे के वातावरण में मनाएं। मार्च के दौरान एडीएम जावेद अहसन, उप विकास आयुक्त भूपेंद्र प्रसाद यादव, सदर एसडीओ सुनील कुमार, सदर एसडीपीओ फिरोज आलम, नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह, महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडेय, सदर सीओ आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026