✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के लखरांव स्थित बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के निवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत रुप से पूजा अर्चना कर महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान आज के परिवेश में श्रीकृष्ण के उपदेश विषय पर व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बुद्धिजीवियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश जो गीता में वर्णित है, उन्हें सुनने या पढ़ने मात्र से ही हमारे सभी दुखों तथा कठिन समस्याओं का निवारण संभव है। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सदैव अपने उपदेशों में कर्म को प्रधानता दी है।
भगवान की उपस्थिति कण-कण में है। इस दौरान लोकगायक द्वारा भगवान कृष्ण से जुड़े सुमधुर भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध दिखे। समारोह के समापन के पश्चात आगंतुकों ने सुरुचि भोज का आनंद उठाया। समारोह में मुख्य रूप से विधान पार्षद विरेंद्र नारायण यादव, प्रो. लालबाबू राय, रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, कृष्णा पांडेय, प्रो. सुरेश चंद्र यादव, प्रो. बसंत कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, मुन्ना चौधरी, परवेज आलम, बाबुद्दीन आजाद, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, हरेंद्र सिंह पटेल, चंदेश्वर यादव, नगर अध्यक्ष रमेश कुमार, सीमा यादव, उप प्रमुख उमेश यादव, इरशाद अली सहित बुद्धिजीवी, गणमान्य लोग व विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…