Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पशु लदे पिकअप चालक से मांगे रुपये नहीं देने पर की मारपीट

परवेज अख्तर/सिवान : गुठनी-सोहागरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात पशुओं से लदे एक पिकअप से रुपये मांगने व पिकअप का शीशा तोड़ने समेत गाली गलौज व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। आवेदक गोपीशंकर द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार मंगलवार की देर रात गुठनी-सोहागरा मुख्य मार्ग पर खिलवा गांव में दुधारू गाय लदे एक पिकअप चालक को जबरन रोककर सोहगरा गांव के रॉबिन सिंह उर्फ बढ़ई सिंह, रोशन सिंह उर्फ खंटा सिंह, अंशु सिंह उर्फ अंकित सिंह ने रंगदारी के तौर रुपये की मांग की। साथ ही गाली गलौज देकर मारपीट भी किया गया। यहां तक कि पिकअप का शीशा भी तोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को इस घटना की सूचना फोन पर दी, इसके बाद तत्काल स्थानीय थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दल बल सहित घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही सभी लोग फरार हो गए, लेकिन मौके से एक बाइक बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह बाइक मुखिया राकेश सिंह की बताई जाती है। पिकअप चालक यूपी के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरा निवासी गोपीशंकर बताया जाता है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गुठनी थाना कांड संख्या 177/18 में प्राथमिकी दर्ज कर धारा 384, 427, 323 दर्ज कर मामले की जांच चल रही है।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026