परवेज अख्तर/सिवान : जिले हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ी टोला रामनगर गांव में बुधवार की सुबह बगीचे में खेल रही एक अबोध बच्ची को बोरा में ढक कर अगवा करने की नीयत से आए तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर पीटा। पिटाई की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद तीनों आरोपितों को ग्रामीणों से छुड़ाकर थाना लाया। अबोध बच्ची गांव के ही मिठू यादव की पुत्री बताई जाती है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि इनके अन्य साथी भागने में सफल रहे। वहीं पुलिस ने तीनों से पूछताछ कर रही है। जबकि खबर प्रेषण तक इस मामले में किसी ने कोई आवेदन पुलिस को नहीं दिया था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त गांव के मिठू यादव की पुत्री रानी कुमारी (पांच वर्ष) बुधवार को अपने घर के बगल के बगीचे में खेल रही थी। इसी बीच लगभग आधा दर्जन की संख्या में आए बदमाशों ने उसे अगवा कर लिए और बोरे से ढक कर भागने लगे तभी घर की छत पर खेल रही उसकी बहन प्रीति कुमारी ने यह माजरा देख का शोर मचाना शुरू कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…