Siwan News

अविश्वास की विशेष बैठक में मत विभाजन कल

परवेज़ अख्तर/सिवान:- नगर परिषद में चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर राजनीति गरमा गई है। कुर्सी को लेकर राजनीति जारी है। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर 17 अक्टूबर को चेयरमैन सिंधू देवी द्वारा कलेक्ट्रेट के सभागार में बुलाई गई विशेष बैठक पर चर्चा के बाद मत विभाजन होना है। इस बीच दोनों ही गुट अपने-अपने पार्षदों को तोड़ने व धमकाने का आरोप एक-दूसरे पर लगा रहे हैं। नगर परिषद के डिप्टी चेयरमैन बबलू साह ने टाउन थाना में आवेदन देकर वार्ड 24 के पार्षद जावेद अली पर वार्ड पार्षदों को धमकाने का आरोप लगाया है। आवेदन में सशक्त स्थायी समिति के सदस्य व वार्ड 15 के पार्षद जयप्रकाश गुप्ता, 23 की पार्षद रेनु देवी के पति हीरालाल सोनी व 27 की पार्षद प्रमिला देवी के पति बलिराम साह समेत अन्य को धमकाने का आरोप लगाया है। आवेदन में वार्ड पार्षद जावेद अली को गिरफ्तारी व जिला बदर करने की मांग की गई है। इधर, पार्षद जयप्रकाश गुप्ता ने भी टाउन थाने में आवेदन देकर 14 अक्टूबर को पार्षद जावेद द्वारा उन्हें सिंधु देवी के खिलाफ वोट करने की बात कही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026