रघुनाथपुर

कमरे में सोई युवती पर धारदार हथियार से हमला

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में सोमवार की रात एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। घटना के समय युवती अपने कमरे में सोई हुई थी। युवती के गर्दन पर हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से जख्मी युवती का इलाज गोरखपुर में चल रहा। युवती अंजली कुमारी रामचन्द्र सिंह की पुत्री बतायी जा रही है। घटना के तुरंत बाद युवती को जख्मी हालत में पहले स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज होने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार घटना के समय अंजली अपने घर के एक कमरे में सोई हुई थी। रात करीब 11 बजे हमलावर घर के पीछे से छत के ऊपर चढ़कर आंगन में उतर गए। फिर घर में घुसकर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक इस मामले की एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026