परवेज अख्तर/सिवान : असांव थाना क्षेत्र के शिवपुर सकरा गांव में सोमवार को एक चिकित्सक दंपती को हमलावरों ने रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने पर जमकर पीटा। इतना ही नहीं महिला को निर्वस्त्र कर दिया गया तथा चिकित्सक पति को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना को देख जबतक स्थानीय लोग वहां पहुंचते मारपीट करने वाले सभी फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए आंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सुरेश कुशवाहा व उनकी पत्नी हैं। मामले में चिकित्सक सुरेश कुशवाहा ने बताया कि पूर्व से ही मेरे पड़ोसी के साथ भूमि विवाद चल रहा था। वे लोग दबंगता पूर्वक मेरी पत्नी एवं मुझसे रंगदारी की मांग कर रहे थे। इसी बीच सोमवार को पानी गिराने को लेकर पड़ोसी कन्हैया प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, अर्चना देवी,शांति देवी से बकझक हो गई, तो उक्त लोगों ने एक षड्यंत्र के तहत ऐसी घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई तथा आसपास के लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मेरे परिजन हम दोनों को स्थानीय थाना में ले गए जहां पुलिस द्वारा पहले इलाज कराने के लिए बोला गया। इसलिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर लेकर चले गए जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार प्रेषण तक घायल शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस द्वारा अब तक फर्द बयान नहीं लिया जा सका था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…