दरौंदा

दारौंदा प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के पांडेयपुर पंचायत की पंचायत सदस्य सुमन देवी के नेतृत्व में 13 पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख बेबी कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया है। सोमवार को जीपीएस सुनील कुमार को सौंपे गए आवेदन में बीडीसी सदस्यों ने 15 दिनों के अंदर अविश्वास पर चर्चा कर मतदान कराने की मांग की है। पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख आरोप लगाया है कि प्रखंड प्रमुख द्वारा प्रखंड के पंचायत समिति के विकास के लिए निर्गत राशि को अपने निजी स्वार्थ हेतु किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाकर वित्तीय अनियमितता करने, पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के प्रतिकूल कार्य करने, पंचायत समिति सदस्यों को मानसिक तौर पर परेशान करने एवं उनके बिना सहमति के कार्य करने, विधि द्वारा स्थापित पंचायती राज के नियमों की अवहेलना करने तथा समय-समय पर पंचायत समिति की बैठक नहीं बुलाने, पंचायत समिति के निर्णय के विरुद्ध वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यो का निष्पादन करने, मनमाने ढंग से प्रखंड प्रमुख कार्यालय से अनुपस्थित रहने एवं सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने और तनावपूर्ण माहौल बनाने का आरोप लगाया गया है। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में बीडीसी सदस्य अमित कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, सोनू कुमार यादव, रमाशंकर राम, बबीता देवी, मीरा देवी, जयप्रकाश प्रसाद, धनिता देवी, अनिल कुमार तिवारी, सुनील प्रसाद, जयनारायण सिंह, किशांती देवी ने हस्ताक्षर किया है। बीडीओ रीता कुमारी ने कहा कि बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए जीपीएस सुनील कुमार को आवेदन दिया है। मुझे जानकारी मिली है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026